एकलव्य आवासीय सेंटर के लिए कुश्ती के दो पहलवानों का हुआ चयन

एकलव्य बालक-बालिका आवासीय सेंटर के लिए हुए चयन में जिले के दो होनहार पहलवानों का चयन किया गया.

सहरसा. एकलव्य बालक-बालिका आवासीय सेंटर के लिए हुए चयन में जिले के दो होनहार पहलवानों का चयन किया गया. पंचगछिया के शंभु शर्मा के पुत्र राहुल कुमार एवं कासीमपुर के मो इशाक के पुत्र मो इंताज का चयन हुआ है. दोनों होनहार पहलवानों को पाटलिपुत्रा स्टेडियम कंकड़बाग पटना के लिए चयनित किया गया है. जिला कुश्ती संघ सचिव सह नेशनल कोच हरेंद्र सिंह मेजर ने कहा जिले से दो होनहार पहलवान राहुल कुमार एवं मो इंताज का चयन किया गया है. उन्होंने कहा कि लगातार कुश्ती खेल में जिला बिहार में अपना परचम लहरा रहा है, जिससे जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है. उन्होंने बताया कि इसके लिए उम्र सीमा आठ वर्ष से 14 वर्ष तक रखी गयी. उसी नियम के तहत आवासीय सेंटर खोलने का प्रस्ताव सभी राज्यों को जारी किया गया था. इसके तहत सभी प्रतिभागियों को 12वीं तक पढ़ाई, खाना, कपड़ा, जूता, बैग के साथ सभी किट सुविधाएं के साथ नौकरी तक की गारंटी सुविधा उपलब्ध होगी. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के सभी खेल संघ, खेल प्रेमी, जिला प्रशासन ने दोनों पहलवानों के साथ सचिव सह नेशनल कोच हरेंद्र सिंह मेजर को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >