अवैध हथियार व देसी शराब के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

अवैध हथियार व देसी शराब के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

बनमा ईटहरी . थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और देसी शराब के साथ दो नाबालिग को पकड़ा है. पुलिस ने इनके पास से एक कट्टा, दो कारतूस, 20 लीटर देसी चुलाई शराब जो नया साल में खपाने के उद्देश्य से ले जा रहे थे तथा एक बाइक बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी बनमा ईटहरी का बताया जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी के दौरान यह सफलता हाथ लगी है. बरामद सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >