आग लगने से दो घर जल कर पूरी तरह राख

आग लगने से दो घर जल कर पूरी तरह राख

सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैनी टोला में शनिवार दोपहर बाद बांस के बगीचा में अचानक आग लगने से दो घर जल कर पूरी तरह राख हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. आग लगने की सूचना पर आसपास लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े. हालांकि लोगों के अथक प्रयास के बावजूद आग ने एक ही परिवार के दो घर को अपने आगोश में ले लिया. अग्निकांड पीड़ित गृहस्वामी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 निवासी राजेंद्र मिस्त्री एवं सतीश मिस्त्री ने बताया कि इस अगलगी में उनके घर में रखा जलावन, बक्सा में रखा सामान सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया. जिससे करीब हजारों रुपये का नुकसान हुआ. आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका. घटना के बाद पीड़ित का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >