आग लगने से दो घर सहित संपत्ति जलकर खाक

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जम्हरा पंचायत स्थित गोठ टोला वार्ड 10 में शुक्रवार की रात आग लगने से एक परिवार का दो घर सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया.

आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जम्हरा पंचायत स्थित गोठ टोला वार्ड 10 में शुक्रवार की रात आग लगने से एक परिवार का दो घर सहित उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. आग से घर को जलता देख परिजनों ने शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था. घटना के संबंध में पीड़ित गृहस्वामी चंदन कामती पिता स्व अग्रवाल कामती ने बताया कि शुक्रवार की रात चूल्हे पर उनकी मां खाना बना रही थी. उसी दौरान पानी लेने के लिए वह चापाकल पर गया. जब पानी लेकर वह वापस लौटा तो देखा कि घर में आग लग गयी थी. जब तक आग लगने की घटना को देख हल्ला मचाया, तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया. आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने तब तक उनका दोनों घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया. पीड़ित ने बताया कि अगलगी की घटना में घर में रखा जेवरात, फर्नीचर, कपड़ा, बर्तन, अनाज, जमीन के कागजात, ट्रंक में रखे लगभग 75 हजार नगदी सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गयी.

घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी करुण कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली. इस बाबत अंचलाधिकारी प्रिंस प्रकाश ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन मिलते ही सरकारी स्तर से विधि संवत कार्रवाई करते सरकारी स्तर से हरसंभव सहयोग किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >