20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

पतरघट. पस्तपार पुलिस द्वारा एनएच 106 स्थित पस्तपार थाना के समीप एक बाइक पर सवार दो शराब तस्कर को 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. जबकि पहाड़पुर बस्ती से एक फरार कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पस्तपार थाना के समीप एनएच 106 पर पुअनि जितेन्द्र कुमार व सअनि विकास कुमार सिंह ने पुलिस बल के सहयोग से अरार की तरफ से आ रहे एक पल्सर बाइक पर सवार दो व्यक्ति में सोनू कुमार पिता बिनोदी शर्मा ग्राम पामा कबैया थाना पस्तपार व शिवम कुमार पिता मनोहर पासवान ग्राम अरार घाट थाना अरार जिला मधेपुरा को 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि किशनपुर पंचायत स्थित पहाड़पुर बस्ती से फरार कोर्ट वारंटी मनोज यादव पिता सोनेलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >