ट्रैक्टर और ई रिक्शा के बीच टक्कर, यात्री सुरक्षित

ट्रैक्टर और ई रिक्शा के बीच टक्कर, यात्री सुरक्षित

बनमा ईटहरी. प्रखंड के इस्लामिया हाई स्कूल के समीप पुल के पास मंगलवार को एक ट्रैक्टर और ई रिक्शा के बीच टक्कर हो गयी. टक्कर में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. इस हादसे में ई रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि ई रिक्शा पर सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आये और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >