सोनवर्षाराज. प्रखंड क्षेत्र के देहद पंचायत अंतर्गत वार्ड सात देहद गांव में गुरुवार की देर रात अचानक आग लग गयी, जिसमें तीन बकरी सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. वार्ड सात देहद गांव निवासी जय किशुन यादव के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन पालतू बकरी एवं एक गाय का बछड़ा झुलस गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखे घरेलू उपयोग के सभी समान अनाज, कपड़े, बर्तन जलकर राख हो गया. इस दौरान आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने शोर सुनकर एकजुट होकर आग पर काबू पा लिया. इस संबंध में सोनवर्षा अंचल के आरओ सैयद बादशाह ने बताया कि पंचायत के राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर वास्तविक क्षति का आकलन करवाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
