अवैध हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

सौरबाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को अवैध हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया.

सहरसा. सौरबाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार को अवैध हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. मामले को लेकर सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी देते बताया कि शुक्रवार को सौरबाजार थाना के संध्या गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि भवानीपुर वार्ड 4 स्थित चिमनी के समीप बगीचा में सौरबाजार पुलाघाट का रहने वाला संतोष कुमार अपने दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी मना रहा है. जहां पार्टी में शामिल एक युवक के पास देसी पिस्टल भी है. मिली सूचना पर गश्ती टीम छापेमारी के लिए जब उक्त स्थल पर पहुंची तो पुलिस को देख तीन युवक नंदन कुमार पिता वीरेंद्र साह, संतोष कुमार पिता संजय गुप्ता दोनों सौरबाजार व नीतीश कुमार पिता सुरेश यादव चंदौर वार्ड नंबर 1 सौरबाजार बाइक से भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. जहां बरामद हथियार के साथ तीनों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की गयी. गश्ती टीम में सौरबाजार थाना के सअनि फिरोज आलम सहित महिला सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >