सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, कीमती सामानों पर किया हाथ साफ

सदर थाना क्षेत्र के गंगजला स्थित वार्ड नंबर 32 में वीर कुंवर सिंह उच्च विद्यालय के पास सुनसान घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया.

मामले की छानबीन कर रही पुलिस

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के गंगजला स्थित वार्ड नंबर 32 में वीर कुंवर सिंह उच्च विद्यालय के पास सुनसान घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी. बताया जाता है कि गृहस्वामी प्रो डी एन मिश्र अपने पूरे परिवार के साथ 27 मार्च को गांव गए हुए थे. बताया जाता है कि उनका छोटा भाई 10 अप्रैल तक घर की देखभाल कर रहा था. लेकिन उसके भी गांव चले जाने के बाद घर पूरी तरह सुनसान हो गया. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर घर को निशाना बना लिया. परिजनों ने बताया कि 22 अप्रैल को जब वे लोग वापस घर लौटे तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला खुला हुआ था. घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरे का ताला टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा पड़ा था. घर के अंदर रखे कई कीमती सामान गायब थे. हालांकि चोरी हुए सामान का सही आकलन गृहस्वामी प्रो डी एन मिश्र के आने के बाद ही किया जा सकेगा.

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. चोरी की घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड को बुलाया. डॉग स्क्वायड टीम ने घर और आसपास के इलाके में जांच की, लेकिन पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा. लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित हैं. लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. वहीं सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जायेगी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है. ताकि चोरी की घटना से जुड़ा सुराग मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >