नेटबॉल खेल में सम्मानित हुए सोनू कुमार

नेटबॉल खेल में सम्मानित हुए सोनू कुमार

खेल सम्मान समारोह मुख्यमंत्री के हाथों मिला सम्मान सहरसा . जिले के नवहट्टा प्रखंड के नौला गांव निवासी अरुण यादव के पुत्र नेटबॉल खिलाड़ी सोनू कुमार को खेल सम्मान समारोह पटना में सम्मानित किया गया. प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय भेलवा के छात्र नेटबॉल खिलाड़ी सोनू कुमार ने नेटबॉल खेल हरियाणा में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था. मेडल लाओ नौकरी पाओ के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 50 हजार राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त कर सोनू ने जिला के मान सम्मान को बढ़ाया. जिससे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रौशन हुआ है. सम्मान प्राप्त कर वापस पहुंचने पर जिला नेटबॉल एशोसिएशन ने बधाई दी. डीडीसी संजय कुमार निराला एवं जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने खिलाड़ी सोनू कुमार के साथ ही नेटबॉल संघ को बधाई एवं शुभकामना दी. मौके पर जिला नेटबॉल संघ सचिव सह मध्य विद्यालय मोहनपुर के शारीरिक शिक्षक राज किशोर गुप्ता व संरक्षक प्रमोद कुमार झा ने सोनू को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की. अध्यक्ष आनंद कुमार झा, संयोजक सह ग्राम पंचायत मोहनपुर मुखिया संजीव कुमार जायसवाल, भेलवा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज चौधरी एवं हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के अध्यक्ष सुनील कुमार झा व कोषाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बधाई एवं शुभकामना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >