विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिमरी बख्तियारपुर .नववर्ष के मौके पर बख्तियारपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.500 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मद्यनिषेध कानून के तहत की गई है. पुलिस के अनुसार सिमरी बख्तियारपुर थाना द्वारा गजेंद्र चौधरी, पिता स्व. बालदेव चौधरी, साकिन बख्तियारपुर वार्ड संख्या 16, थाना सिमरी बख्तियारपुर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में बख्तियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. बख्तियारपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि शराब से दूरी बनायें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >