टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरे सेमीफाइनल में सिमरी बख्तियारपुर टीम बनी विजेता

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरे सेमीफाइनल में सिमरी बख्तियारपुर टीम बनी विजेता

पतरघट. क्षेत्र के सुप्रसिद्ध संत बाबा शिवदत्त खेल मैदान धबौली के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच बाबू बभनी बनाम सिमरी बख्तियारपुर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इस दौरान सिमरी बख्तियारपुर टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनायी. आयोजित मैच में बाबू बभनी टीम के कप्तान कुमार मगन व सिमरी बख्तियारपुर टीम के कप्तान मो याकुब के बीच टॉस हुआ. जिसमें सिमरी बख्तियारपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. इससे पूर्व मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसबीआई धबौली के शाखा प्रबंधक कुमार जयभद्र व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान मुख्य अतिथि एसबीआई धबौली शाखा के शाखा प्रबंधक कुमार जयभद्र ने आयोजकों की सराहना करते कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है व युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है. वहीं प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष रूद्रानंद कुमार सिंह ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का विकास करता है. उन्होंने कहा कि क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है. उन्होंने खिलाड़ियों से अपील किया कि वे खेल को खेल की भावना से खेलें व आपसी सौहार्द बनाए रखें. उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत से ऊपर उठकर उत्कृष्ट प्रदर्शन ही खिलाड़ी की विशेष पहचान होती है. पहले बल्लेबाजी करते बाबू बभनी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 173 रन बनाया. जबकि दिये लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमरी बख्तियारपुर की टीम ने 16 ओवर तीन गेंद में ही चार विकेट से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं रविवार को फाइनल मुकाबले बिशनपुर बनाम सिमरी बख्तियारपुर के बीच खेला जाएगा. मैच में एम्पायर की भूमिका सोना सुधीर व संतोष सिंह ने निभाई. जबकि स्कोरर के रूप में सुशांत, सूर्य प्रताप एवं निखिल मौजूद रहें . मैच का आंखों देखा हाल प्रशांत सिंह एवं प्रकाश सिंह बुलबुल ने सुनाया. इस दौरान मौके पर पूर्व सरपंच रंजीत सिंह, शंभू शरण भदौरिया, ललित सिंह, राजीव नयन, देव सिंह, सनोज कुमार, मनीष बाबू, मोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >