दुकान का ताला तोड़ नगदी सहित सामान की चोरी

दुकान का ताला तोड़ नगदी सहित सामान की चोरी

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के विराटपुर गांव स्थित नवीन चौक के समीप बीते शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक गुमटी का ताला तोड़कर करीब 5 हजार रुपये नगदी समैत सामानों की चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. मिली जानकारी के अनुसार विराटपुर गांव निवासी सुमन कुमार सिंह अन्य दिनों की तरह शनिवार की रात भी गुमटी में संचालित अंडा दुकान बंद कर घर चला गया. रविवार की सुबह दुकान आने पर गुमटी का ताला टूटा देख पाया कि अज्ञात चोरों ने दुकान से 3 पैकेट अंडा व करीब 5 हजार रुपये के अलावा दुकान में रखा करीब पांच सौ रुपये की बिस्किट की चोरी कर ली है. घटना की जानकारी के बाद डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित दुकानदार से आवश्यक पूछताछ की. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >