दिल्ली जाने वालों की बढ़ी राहत, रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया फेरा

Saharsa Special Train: दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत. सहरसा-आनंद विहार और पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जुलाई-अगस्त तक बढ़ाया गया.

सहरसा से रिपोर्ट

Saharsa Special Train: अगर आप सहरसा, पूर्णिया या आसपास के इलाके के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोरखपुर रूट से चलने वाली समर स्पेशल ट्रेनों का फेरा बढ़ाने का फैसला किया है. इससे खासकर उत्तर बिहार के हजारों यात्रियों को टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर भी पहले से अधिक सुविधाजनक होगा.

दिल्ली और उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों लगातार भीड़ बनी हुई है. ऐसे में रेलवे का यह फैसला यात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. विस्तारित फेरों के कारण यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों का विकल्प मिलेगा.

किस वजह से बढ़ाया गया ट्रेनों का फेरा?

रेलवे के अनुसार दिल्ली और उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई है. इसी को देखते हुए गोरखपुर मार्ग से संचालित समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई गई है.

इस निर्णय का लाभ सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और आसपास के जिलों के यात्रियों को मिलेगा, जो बड़ी संख्या में दिल्ली और एनसीआर की यात्रा करते हैं.

पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.

Saharsa Special Train: इन स्पेशल ट्रेनों को मिली नई अवधि

रेलवे के मुताबिक 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ स्पेशल का परिचालन अब 31 जुलाई तक जारी रहेगा. वहीं 05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट गरीब रथ स्पेशल दो अगस्त तक चलेगी.

इसके अलावा 05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन 28 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. वहीं 05576 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस अब 30 जुलाई तक यात्रियों की सेवा में रहेगी.

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

ट्रेनों का फेरा बढ़ने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटों का विकल्प मिलेगा. इससे वेटिंग टिकट का दबाव कम होने की उम्मीद है और यात्रियों को यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सुविधा मिलेगी.

रेलवे का मानना है कि इस फैसले से सहरसा और आसपास के जिलों से दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी. खासकर नौकरी, शिक्षा, इलाज और अन्य जरूरी कामों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह निर्णय उपयोगी साबित होगा.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >