सहरसा में तेज रफ्तार ट्रक ने मचाई तबाही, कई दुकानें तोड़ पुल से नीचे गिरा वाहन

Saharsa Accident News: सहरसा में महिषी के बलुआहा बाजार में ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर. चालक गंभीर घायल, सड़क पर घंटों ठप रहा आवागमन

Saharsa Accident News: बिनोद कुमार झा, महिषी, सहरसा. महिषी के बलुआहा बाजार में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई. हादसा इतना भयावह था कि अनियंत्रित ट्रक कई दुकानों और एक घर को क्षतिग्रस्त करते हुए पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा. दुर्घटना में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ट्रक चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए.

टक्कर के बाद बाजार में मच गया हड़कंप

स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक और पिकअप की भिड़ंत बेहद तेज थी. टक्कर के बाद ट्रक सड़क पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे सड़क किनारे मौजूद दुकानों की तरफ बढ़ गया. इस दौरान सगीर मुर्गा फॉर्म, बौआ साह की किराना दुकान और आवासीय घर, भूषण साह के जनरल स्टोर समेत कई संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा. एक चापाकल भी ट्रक की चपेट में आकर टूट गया.

हादसे के बाद पूरे बाजार इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल पिकअप चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए भेजा.

पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ट्रक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर के बाद वाहन सीधे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा. हादसे के बाद बलुआहा गांव जाने वाली सड़क पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

घटना की सूचना मिलते ही महिषी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की. पुलिस यातायात बहाल कराने में जुटी रही.

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. फिलहाल घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है.

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और ट्रक को सड़क से हटाकर जल्द आवागमन सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा बढ़ी, पहले से रची गई थी हमले की साजिश, तीसरा आरोपी अब भी फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >