पुराने प्रखंड कार्यालय भवन में बनेगा निबंधन कार्यालय

एक हफ्ते के अंदर भवन का नवीनीकरण कर निबंधन विभाग को हस्तांतरित कर दिया जायेगा.

मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने किया निरीक्षण सोनवर्षाराज प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में निबंधन कार्यालय खोले जाने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्यालय स्थित पुराने प्रखंड कार्यालय भवन का निरीक्षण किया गया. भवन का निरीक्षण कर रहे मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि निबंधन कार्यालय के भवन को लेकर मुख्यालय स्थित पुराने प्रखंड कार्यालय का चयन किया गया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर भवन का निरीक्षण सहित भवन के नवीनीकरण को लेकर कनीय अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. वहीं पीओ अभिषेक आंनद ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर भवन का नवीनीकरण कर निबंधन विभाग को हस्तांतरित कर दिया जायेगा. मालूम हो कि अंचल में स्थायी रूप से नया अवर निबंधन कार्यालय खोले जाने की स्वीकृति के साथ ही कार्यालय के लिए अवर निबंधक राजपत्रित, रात्रिप्रहरी अराजपत्रित तथा कार्यालय परिचारी अराजपत्रित के एक-एक पद के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >