चोरी कांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी कांड में दो अभियुक्त गिरफ्तार

नवहट्टा. थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार नवहट्टा थाना में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर मो चांद उर्फ गोलू बक्खो एवं नसिम बक्खो को गिरफ्तार कर लिया. दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार चोरी कांड को लेकर मामले की जांच जारी है तथा अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में भी पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >