2.25 लाख रुपये नगद सहित लाखों के जेवरात की चोरी

2.25 लाख रुपये नगद सहित लाखों के जेवरात की चोरी

परिवार के लोग गये थे बाहर, ताला तोड़ चोरों ने दिया चोरी को अंजाम सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार वार्ड संख्या 3/11 में एक घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर गृहस्वामी ने रविवार की देर शाम सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में पीड़ित नया बाजार नरियार रोड उचित नगर निवासी अनिल कुमार झा के पुत्र हर्षवर्धन ने बताया कि बीते 5 मार्च को घर बंद कर बाहर गए थे. इसके बाद वापस रविवार की शाम जब वह अपने घर पहुंचे तो देखा कि इस दौरान बंद घर में अज्ञात चोरों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित के अनुसार चोरों ने घर में रखे 2.25 लाख रुपये नगद सहित करीब 40 ग्राम सोने की चेन, चांदी का सिक्का, कंगन, घड़ी, पर्स, एयरपॉड (आईफोन) तथा करीब 225 ग्राम चांदी के अन्य आभूषण चोरी कर लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हो गये. उसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना सदर थाना को दी. जिसके बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करते थाना में आवेदन देने को कहा. उसके बाद पीड़ित ने रविवार की देर शाम सदर थाना में आवेदन दिया. वहीं आवेदन के आधार पर सोमवार को सदर थाना की पुलिस के साथ एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर घंटों जांच-पड़ताल में जुटी रही. इस दौरान पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालने में लगी रही. आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >