जाने माने ज्योतिषाचार्य के घर चोरों ने की तीन लाख से अधिक मूल्य के बेशकीमती पत्थरों की चोरी

ज्योतिषाचार्य के घर चोरों ने की चोरी

सहरसा . जिले के जाने माने ज्योतिषाचार्य लड्डू बाबा के गंगजला प्रोफेसर कॉलनी स्थित आवास पर बने उनके कार्यालय से रविवार की देर रात्रि चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के विभिन्न आभूषणीय पत्थर व अन्य समान की चोरी कर ली. जिसको लेकर उन्होंने सदर थाने में आवेदन दिया है. पीड़ित ज्योतिषाचार्य लड्डू बाबा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रविवार देर रात्रि लगभग डेढ़ बजे दो युवक उनके कार्यलय के आगे मंडरा रहा था. एक युवक जो काला चश्मा, जैकेट, मफलर लगाए था, कार्यालय का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया एवं उनके बेशकीमती रखे पत्थर के चार छोटे-छोटे पैकेट की चोरी कर बाहर निकला. फिर दूसरी बार घर में प्रवेश कर टीवी एवं जुड़ी हत्था का पैकेट लेकर निकल गया. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह जब वे कार्यालय आये तो घर खुले रहने की जानकारी मिली. देखा तो ताला सड़क किनारे फेंका पाया. जिसके बाद सामान देखा तो बेशकीमती पत्थर जिसका मूल्य लगभग तीन लाख सहित एक घर में लगा टीवी एवं कुछ समान की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि तत्काल इसकी सूचना सदर थाना को दी. सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >