रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का हुआ शुभारंभ

रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का हुआ शुभारंभ

फ्रेडस क्रिकेट एकेडमी ने एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से किया पराजित सहरसा . जिला क्रिकेट संघ द्वारा शुक्रवार से पटेल मैदान में रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में मौजूद सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीयांश तिवारी, डीआरडीए निदेशक सह जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ बल्लेबाजी करते उद्घाटन किया. इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष आशीष कुमार कात्यायन, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद, कोषाध्यक्ष असफहान खान, पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत, पूर्व सचिव बादल कुमार, खिलाड़ी प्रतिनिधि नसीम आलम ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी व जिला खेल पदाधिकारी को शाल, बुके व मोमेंटो से सम्मानित किया. इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीयांश तिवारी ने कहा कि खिलाड़ियों के क्रिकेट में भविष्य निर्माण के लिए जिला क्रिकेट संघ द्वारा इस प्रकार के आयोजन निस्संदेह सराहनीय व प्रशंसनीय है. उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को इस अवसर से लाभ मिलेगा. जिससे वे अपनी प्रतिभा से जिले एवं राज्य का नाम रौशन कर सके. इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते कहा कि जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. बशर्ते कि वो खेल के प्रति अपनी लगन, अपनी एकाग्रता अनुशासन के साथ बनाए रखे. जिला खेल पदाधिकारी ने जिला क्रिकेट संघ द्वारा प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित जिला क्रिकेट लीग जैसे माध्यम की प्रशंसा की. रणधीर वर्मा जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन मैच फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी एवं एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 24.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर अविनाश बिट्टू के 44 रन, अभिनव के 13 रन, अमित के 12 रन की सहायता से 106 रन बनाया. जिसके जवाब में फ्रेडस क्रिकेट एकेडमी ने 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर अमन के 50 रन, निखिल के 25 रन, स्नेहिल के 11 रन की सहायता से 107 रन बनाया. इस प्रकार फ्रेडस क्रिकेट एकेडमी ने एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से पराजित किया. फ्रेडस क्रिकेट एकेडमी की ओर से वैभव ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट, आयुष ने पांच ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट, अंकित ने चार ओवर में 16 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया. जबकि एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से अभिनव ने एक विकेट प्राप्त किया. मैच के मेन ऑफ द मैच वैभव कुमार बने. मैच के निर्णायक प्रकाश रंजन सिंह, श्रवण कुमार एवं स्कोरर आकाश मोदी थे. मैच में जिला क्रिकेट संघ उपाध्यक्ष आशिष कुमार कात्यायन, सचिव विश्वजीत बनर्जी, संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद, कोषाध्यक्ष असफहान खान, खिलाड़ी प्रतिनिधि नसीम आलम, शशि यादव, पूर्व खिलाड़ी नित्यानंद ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे. मैच के सफल संचालन में करण, रौशन, अभिनव, रवि, उज्जवल, प्रतयुष, निखिल, बिट्टू, राहुल, प्रियांशु सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >