सरस्वती पूजा पंडालों में अश्लील गाना बजाने पर रहेगी पाबंदी

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सभी मेला समितियों और पूजा कमेटी के साथ बैठक की गयी.

पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस के साथ हुई बैठक

सौरबाजार. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सभी मेला समितियों और पूजा कमेटी के साथ बैठक की गयी. इस बैठक में पूजा पंडाल में विधि-व्यवस्था बनाये रखने और शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-पाठ करने के लिए गाइडलाइन बतायी गयी. रविवार को बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत कार्यालय में एसआई कौशलेंद्र कुमार की उपस्थिति में स्थानीय पूजा समिति के साथ बैठक आयोजित की गयी. सरपंच श्रवण पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाये. पंडालों में अश्लील गाना बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाये, अश्लील गाना बजाने वाले डीजे संचालकों और पूजा कमेटी पर कार्रवाई की जा सकती है. पूजा पाठ के बाद विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. गड़बड़ी करने वालों की सूचना पुलिस को दें, त्वरित कार्रवाई की जायेगी. बैठक में स्थानीय मुखिया संजीत कुमार गुप्ता, वार्ड सदस्य बद्री यादव, मिथिलेश पासवान, रविंद्र पासवान, मो जाहिद, पप्पू कुमार सुमन, केदार पासवान, शेखर यादव, विक्रम यादव, बिजेंद्र यादव, शेखर यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >