सहरसा जंक्शन के यात्री अब नयी दिल्ली की जगह उतरेंगे शकूर बस्ती

सहरसा जंक्शन के यात्री अब नयी दिल्ली की जगह उतरेंगे शकूर बस्ती

वैशाली एक्सप्रेस नयी दिल्ली की जगह अब खुलेगी भी शकूर बस्ती से इसी महीने में रेलवे बोर्ड देगी निर्देश सहरसा . वैशाली एक्सप्रेस से सफर करने वाले सहरसा जंक्शन के यात्री नयी दिल्ली की जगह शकूर बस्ती स्टेशन उतरेंगे. 15565/66 ललित ग्राम-सहरसा-नयी दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस अब नयी दिल्ली स्टेशन नहीं जायेगी. यह ट्रेन नयी दिल्ली की जगह अब शकूर बस्ती से खुलेगी. हालांकि इसमें कुछ दिन की देरी आयेगी. रेलवे बोर्ड से हामी मिलते ही वैशाली एक्सप्रेस शकूर बस्ती स्टेशन से खुलेगी. मिली जानकारी के मुताबिक नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुर्नविकास की योजना शुरू होने वाली है. इसकी वजह से वैशाली सहित कई अन्य महत्वपूर्ण ट्रेन का शकूर बस्ती और आनंद विहार से परिचालन हो सकेगा. नयी दिल्ली रेल प्रशासन ने इस प्रस्ताव को फिलहाल रेलवे बोर्ड भेज दिया है. प्रस्ताव पर जल्द ही रेलवे बोर्ड अपना निर्णय देगी. इसके बाद वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन का आगमन और प्रस्थान शकूर बस्ती स्टेशन से हो सकेगा. रेलवे सूत्र के मुताबिक इसी महीने में रेलवे बोर्ड इस पर निर्देश देगी. सब्जी मंडी से अवैध दुकान हटाने का रेलवे ने दिया आठ दिनों का अल्टीमेटम सहरसा . रेलवे ने सब्जी मंडी से अवैध दुकान हटाने का आठ दिनों का अल्टीमेटम जारी किया है. इस संदर्भ में चार दिन पहले ही सभी अवैध दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है. समय अवधि समाप्त होने पर दुकान नहीं हटाने पर रेलवे खुद अवैध दुकान और अतिक्रमण हटायेगी. यहां बता दें कि चांदनी चौक से सब्जी मंडी के रास्ते शंकर चौक तक रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कर रेलवे नया सड़क बनायेगी. यह प्रस्ताव अमृत भारत स्टेशन का हिस्सा है. कुछ माह पहले चांदनी चौक से अवैध दुकान हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया था. वहीं सब्जी मंडी से अवैध दुकान हटाने के लिए दुकानदारों ने कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी. लेकिन अब रेलवे ने दुकान हटाने के लिए काफी कड़ाई का रूख अख्तियार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >