नीट पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक होने से देशभर के करीब 22 लाख छात्रों की वर्षों की मेहनत पर पानी फिर गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की विफल नीतियों के कारण लगातार परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

सहरसा: नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सहरसा के वीर कुंवर सिंह चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया.

कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुदीप कुमार सुमन ने किया. प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में पेपर लीक होने से देशभर के करीब 22 लाख छात्रों की वर्षों की मेहनत पर पानी फिर गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की विफल नीतियों के कारण लगातार परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि पिछले दस वर्षों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, जो सरकार की प्रशासनिक असफलता को दर्शाती हैं. उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

प्रदेश कांग्रेस नेता रामसागर पांडेय एवं युवा कांग्रेस नेता रामशरण यादव ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार छात्र एवं युवाओं के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है. उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने, छात्रों के मानसिक तनाव तथा आत्महत्या जैसी घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए.

प्रदर्शन कार्यक्रम में बाबुल कुमार सिंह, महताफ आरिफ, सन्नी ठाकुर, सुमन यादव, अफसर राइन, फारुख अली, सूरज कुमार झा, रवि कुमार, सन्नी सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >