मुरारी की मौत से परिवार में मातम, मां का रो-रोकर बुरा हाल

मुरारी की मौत से परिवार में मातम, मां का रो-रोकर बुरा हाल

सिमरी बख्तियारपुर. कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी में शनिवार को हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. इस घटना में वार्ड संख्या 4 निवासी संजय सदा के पुत्र मुरारी कुमार की भी मौत हो गयी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. रविवार को मुरारी कुमार का अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके छोटे भाई दिलवाले कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम थीं और माहौल बेहद गमगीन बना रहा. इधर रविवार को मुरारी के घर पर मातमी सन्नाटा पसरा रहा. मां श्रीजन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वे रुंधे गले से बार-बार यही कहती रहीं कि अब बाबू केना जीवे हो. परिजनों और आसपास के लोग उन्हें ढाढ़स बंधाने में लगे रहे. बताया जाता है कि मुरारी के पिता संजय सदा रोजी-रोटी के सिलसिले में दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं. घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है और परिवार उनके घर पहुंचने का इंतजार कर रहा है. इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है और लोग अब भी इस हादसे को लेकर स्तब्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >