स्कूल से मोटर की चोरी, प्राचार्य ने दिया थाने में आवदेन

स्कूल से मोटर की चोरी, प्राचार्य ने दिया थाने में आवदेन

पहले भी स्कूल में हो चुकी है चोरी पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय कपसिया में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा विद्यालय परिसर में स्थित विद्युत मोटर चोरी कर लिए जाने का एक मामला सामने आया है. घटना के बाबत मध्य विद्यालय कपसिया के प्रधानाध्यापक जवाहरलाल झा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को आवेदन देकर मामले की जांच कर चोरी की गयी मोटर बरामदगी की मांग की है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि विद्यालय परिसर में स्थित मोटर की अज्ञात चोरों के द्वारा मंगलवार की रात चोरी कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. उन्होंने विभागीय अधिकारियों सहित थाना अध्यक्ष से मामले जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के साथ चोरी की गयी मोटर के बरामदगी की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >