70 से ज्यादा लोगों को शुगर तो 10 में मिली हृदय रोग संबंधी समस्या

70 से ज्यादा लोगों को शुगर तो 10 में मिली हृदय रोग संबंधी समस्या

सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी नरियार कहरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सहरसा . निंती कार्डियक केयर एवं श्री नारायण मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल की ओर से रविवार को सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी नरियार कहरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 150 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य की जांच करायी. मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि जितने लोगों की जांच की गयी उसमें लगभग आधे लोगों का शुगर बढ़ा हुआ था. ऐसे लगभग 70 लोग थे. इसी तरह 20 लोगों का ईसीजी किया गया. जिसमें आधे लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव थी. इतने लोगों में हृदय की समस्या हो सकती है. इन लोगों को एडवांस जांच के लिए निंती कार्डियक केयर में बुलाया गया है. स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर के परामर्श के साथ ईसीजी, बीपी, आरबीसी, एसपीओ टू, वजन, शुगर टेस्ट की व्यवस्था की गयी थी. जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं आंख रोग विशेषज्ञ ने लोगों की जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >