नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के रैंक प्वाइंट से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने महिला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी 12 वर्षीय नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ रैक प्वाइंट पर खेल रही थी. इसी दौरान सहेली का जीजा पप्पू मल्लिक जो सफाई कर्मी है, दोपहर में काम से वापस घर लौटा. उसके बाद उसने मेरी बेटी की सहेली को बहाने से गुटका लाने दुकान भेज दिया और रैक प्वाइंट के पास बने घर में दरवाजा बंद कर मेरी लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. सहेली जब गुटका लेकर आयी तो देखी कि दरवाजा बंद है और पीड़ित चीख रही है. सहेली ने हो-हल्ला कर आसपास के लोगों को बुलाया. तब जाकर आरोपी ने दरवाजा खोला. उसके बाद मेरी बेटी रोते हुए घर आयी तो उससे पूछने पर उसने बताया कि पप्पू मल्लिक ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया है. वहीं महिला थाना पुलिस ने दिए आवेदन के आधार पर पीड़िता से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >