नववर्ष के मौके पर सहरसा से मेला देख कर लौटने के दौरान हुआ था सड़क दुर्घटना का शिकार
सोनवर्षाराज. नववर्ष के मौके पर सहरसा से मेला देख कर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल नगर पंचायत निवासी 18 वर्षीय युवक की नेपाल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. शनिवार की शाम मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. नगर पंचायत निवासी संतोष कुमार सिंह का 18 वर्षीय पुत्र कन्हैया सिंह नववर्ष के मौके पर बाइक से मेला देखने सहरसा गया था. जहां से शाम को लौटने के क्रम में सोनवर्षा कचहरी के समीप चार चक्का वाहन के ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों के सहयोग घायल युवक को सहरसा के निजी अस्पताल में इलाज बाद बेहतर इलाज के लिए नेपाल ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. शनिवार शाम सोनवर्षा स्थित आवास पर शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. जो मृतक युवक के व्यथित परिजनों को ढांढस बंधा संभालने में जुटे हुए थे. युवक के असामयिक निधन पर स्थानीय विधायक रत्नेश सादा, मुख्य पार्षद मनीष कुमार, समाजसेवी अजय कुमार सिंह, इंद्रानंद सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह मुन्ना सहित अन्य ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक प्रकट किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
