अपराधियों द्वारा गोली मारने को लेकर माले नेता ने किया आक्रोश व्यक्त

अपराधियों द्वारा गोली मारने को लेकर माले नेता ने किया आक्रोश व्यक्त

सहरसा . राजद नवहट्टा प्रखंड महासचिव के 14 वर्षीय भतीजा को अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना पर भाकपा माले ने आक्रोश व्यक्त किया. भाकपा माले युवा नेता कुंदन यादव ने कहा कि 24 घंटे के अंदर अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार करें. नहीं तो माले कार्यकर्त्ता सड़क पर उतरने को बाध्य होगा. उन्होंने सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिल नीतीश-भाजपा के डबल इंजन की सरकार पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में अपराधियों का तांडव चल रहा है. पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >