अपहृत युवती खजुराहा गांव से बरामद

अपहृत युवती खजुराहा गांव से बरामद

सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के देहद गांव स्थित ननिहाल से बीते दिनों अपहृत युवती को पुलिस ने खजुराहा गांव से बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि बीते वर्ष 25 दिसंबर को देहद गांव स्थित ननिहाल से एक युवती के अपहरण मामले में परिजनों के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिसमें खजुराहा गांव निवासी हीरा मंडल के पुत्र सुजीत कुमार मंडल पर युवती को बहला फुसलाकर अपहृत किये जाने का आरोप लगाया था. दर्ज प्राथमिकी के आलोक में छापेमारी कर खजुराहा गांव से अपहृत युवती को बरामद किया गया. जिसे 164 के बयान के लिए न्यायालय भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >