महान सिद्ध साधक संत थे कारू खिरहर

महान सिद्ध साधक संत थे कारू खिरहर

नववर्ष सह बाबा कारू खिरहर जयंती समारोह पर भगैत सम्मेलन का हुआ आयोजन खीर महाप्रसाद का हुआ वितरण सहरसा . हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगैत महासभा द्वारा अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर भगैत महासम्मेलन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिप अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में कारू बाबा मंदिर के महंथ उपेंद्र खिरहर भी मौजूद रहे. भगैत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनारायण यादव ने बताया कि भगैत महासभा सम्मेलन 31 दिसंबर की संध्या से गुरुवार की संध्या तक आयोजित हुई. जिसके बाद खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि कारू खिरहर महान सिद्ध साधक संत थे. जिन्होंने अपनी तपस्या की बल पर भगवान भोलेनाथ से साक्षात्कार कर प्रसिद्धि पायी. वे जीवन पर्यंत पशुओं की सेवा करते रहे. जिसके कारण उन्हें लोक देवता के रूप में आज भी पूजा जाता है. उनके स्मरण मात्र से मवेशी रोगमुक्त हो जाते हैं. भगैत महासभा के पर्यवेक्षक अशोक मानव ने कहा कि इस भगैत महासम्मेलन में खजूरी से रामनारायण सभापति, सपटियाही से ललन पंजियार, भजन पट्टी से विलास पंजियार, नंदलाली से विष्णु देव सभापति, बटराहा से कमल योगेंद्र पंजियार, बनमा इटहरी से फौद्दार पंजियार, बेंगहा से गणेश पंजियार, मोहनपुर से सोनेलाल भगत, दास टोला बेंगहा से धरमू पंजियार, कमलपुर से जोगेंद्र सभापति सहित अन्य भक्त मंडली ने सुमधुर गायन किया. अशोक मानव ने कहा कि विगत 11 एवं 12 जनवरी को कारू खिरहर हाॅल्ट स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य भगैत महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इस मौके पर कोषाध्यक्ष अशोक यादव, दीपेन पंजियार, रंजीत पंजियार, अनिल कुमार, उमेश कुमार, पप्पू कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >