सभी पूजा स्थलों पर समितियों को लाइसेंस बनाने का निर्देश

आगामी 23 जनवरी को होने वाले सरस्वती पूजा में क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखने की मंशा से महिषी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

शांति समिति की बैठक आयोजित

महिषी. आगामी 23 जनवरी को होने वाले सरस्वती पूजा में क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखने की मंशा से महिषी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. सर्किल इंस्पेक्टर निवास कुमार की उपस्थिति व थाना अध्यक्ष जय शंकर कुमार की अध्यक्षता में आहुत बैठक में सरस्वती पूजा के अवसर पर क्षेत्र के तेलहर, पस्तवार, मैना व ऐना सहित छह जगहों पर पारंपरिक रूप से मेला आयोजन समिति से कार्यक्रमों की जानकारी ली गयी. निवास कुमार ने सभी पूजा स्थलों पर पूजा समिति के द्वारा लाइसेंस बनाने का निर्देश दिया. गणतंत्र दिवस से पूर्व सभी पूजा स्थलों पर मूर्ति विसर्जन कर लिए जाने का निर्देश दिया. पूजा स्थलों पर अश्लील गाना बजने पर कार्यवाही होने की बात कही. बैठक में महिसरहो मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साह, पूर्व मुखिया गणेश बढ़ई, रामजी राय, अमजद अली केशव चौधरी सहित दर्जनों समाज सेवी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >