मंडन धाम महिषी के विकास को लेकर पहल तेज

मंडन धाम महिषी के सर्वांगीण विकास को लेकर जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग, बिहार सरकार को प्रतिवेदन भेजा है.

भूमि खरीद के लिए 3.45 लाख रुपये की जरूरत

पर्यटन विभाग को भेजा गया प्रतिवेदन, छह कट्ठा रैयती भूमि खरीदने का प्रस्ताव

सहरसा. मंडन धाम महिषी के सर्वांगीण विकास को लेकर जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग, बिहार सरकार को प्रतिवेदन भेजा है. समाहरणालय स्थित जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय से जारी पत्र में बताया गया है कि कांची कामकोठि पीठ, कांचीपुरम द्वारा मंडन धाम महिषी के विकास के लिए प्रस्ताव दिया गया है. यह प्रस्ताव सहयोग आरटीएमएस पोर्टल की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से प्राप्त आवेदन के आधार पर भेजा गया है. आवेदनकर्ता अमित आनंद ने आवेदन देकर स्थल के समुचित विकास के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है. जिला प्रशासन ने अपने प्रतिवेदन में कहा है कि वर्तमान में विकास कार्य के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं है. इसके लिए महिषी मौजा में कुल छह कट्ठा रैयती भूमि खरीदने की आवश्यकता है. संबंधित भूमि थाना संख्या 52 के तहत आती है एवं सरकारी दर के अनुसार इसकी वास्तविक कीमत 86 हजार 250 रुपये आंकी गयी है. नियमानुसार चार गुना मुआवजा जोड़ने पर कुल तीन लाख 45 हजार रुपये की आवश्यकता बतायी गयी है. जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग से राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जिससे आगे की कार्रवाई पूरी कर मंडन धाम महिषी के विकास कार्य को गति दी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >