भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर फरार

भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर फरार

सौरबाजार. पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र चंदौर पूर्वी पंचायत स्थित वार्ड 3 में धीरेंद्र यादव के घर शराब बेचने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. लेकिन पुलिस को देखते हुए तस्कर कोहरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. जहां छानबीन करने पर अलग-अलग रंग के छह प्लास्टिक की बोरी बरामद की गयी. जिसमें इम्पीरियम ब्लू का 7 बोतल प्रति बोतल 750 एमएल कुल 5.250 लीटर, आफिसर्स च्वाइस का 96 पाउच प्रति 180 एमएल कुल मात्रा 17.280 लीटर, एक सफेद बोरी में ही आफिसर्स च्वाइस का 47 पाउच प्रति 180 एमएल कुल 8.460 लीटर 2 कार्टन में राॅयल गोल्ड कप का 96 पाउच कुल 17.280 लीटर कुल 56.97 लीटर अंग्रेजी शराब व 5 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. साथ ही शराब के बगल में दराज से 1.5 लाख रुपया बरामद किया गया. छापेमारी में थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी खालिद हयाद के नेतृत्व में अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे. फरार तस्कर धीरेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. फोटो – सहरसा 01 – पुलिस के द्वारा जब्त की गयी शराब.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >