शॉट सर्किट से लगी आग, चार लाख का हुआ नुकसान

शॉट सर्किट से लगी आग, चार लाख का हुआ नुकसान

65 हजार नगद रुपया जलकर हुआ राख सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 32 पंचवटी चौक के निकट बुधवार की देर संध्या बिजली की शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से लगभग तीन लाख से अधिक रुपये का सामान एवं 65 हजार नगद रुपया जलकर राख हो गया. आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गयी. तत्काल अग्निशमन विभाग के सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में दल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घंटों मशक्कत की बाद आग पर काबू पाया. तब तक एक कमरे में रखा सामान लगभग जलकर राख हो गया. जिसमें फ्रिज, अलमीरा, बक्सा, कागजात, कपड़ा, कुर्सी, टेबल, बर्तन सहित अलमीरा में रखे 65 हजार नगद रुपया भी जलकर राख हो गया. पीड़ित ज्ञानचंद अचर ने बताया कि देर संध्या बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गयी. स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. लेकिन तब तक आग बृहद रूप पकड़ चुकी थी .अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी. तत्काल अग्निशमन विभाग के कर्मी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. लेकिन तबतक घर में रखे तीन लाख रूपये से अधिक का विभिन्न सामान एवं 65 हजार नगद रुपया जलकर राख हो गया. मौके पर अग्निशमन दल में प्रधान अग्निक निरंजन कुमार, अशोक कुमार, अग्निक चालक विनीत कुमार, राजेश रंजन, राम कुमार, मिथिलेश कुमार, राहुल कुमार, बिट्टू कुमार, प्रदीप कुमार सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >