बंगाल सरकार के खिलाफ डॉक्टरों ने जताया आक्रोश

बंगाल सरकार के खिलाफ डॉक्टरों ने जताया आक्रोश

श्री नारायण मेडिकल कॉलेज में आईएमए के बैनर तले बंगाल सरकार के विरूद्ध निकाला गया प्रोटेस्ट सहरसा. बंगाल में हुए चिकित्सक हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल कैंपस में बंगाल सरकार के विरूद्ध जमकर विरोध-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट एंड हॉस्पिटल व बुद्धा मेडिकल कॉलेज के डाॅक्टरों व श्री नारायण मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों ने भाग लिया. प्रोटेस्ट का आयोजन आईएमए सहरसा की ओर से किया गया. आईएमए सहरसा के प्रेसिडेंट डाॅ केके झा, आईएमए कोसी डिविजन सेक्रेट्री डाॅ जेके सिंह, आईएमए जिला सेक्रेट्री डाॅ. आरके रवि सहित शहर के कई डाॅक्टरों ने प्रदर्शन में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >