जिला परिषद दुकानदार संघ ने विक्रम कुमार गुप्ता को दी श्रद्धांजलि, यादों को किया नमन

सहरसा में जिला परिषद दुकानदार संघ के युवा सदस्य विक्रम कुमार गुप्ता के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. संघ के सदस्यों और स्थानीय व्यवसायियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और उनके निधन को संगठन के लिए एक बड़ी क्षति बताया.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट: जिला परिषद दुकानदार संघ के युवा साथी विक्रम कुमार गुप्ता के असामयिक निधन पर संघ की ओर से एक शोक एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित व्यवसायियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की.

संघ ने खोया एक मजबूत साथी

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन सचिव उमाशंकर चौधरी द्वारा किया गया. इस दुखद अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने विक्रम कुमार गुप्ता के मिलनसार स्वभाव और संगठन के प्रति उनके समर्पण को याद किया. वक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन से संघ ने अपना एक मजबूत और युवा साथी खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है.

श्रद्धांजलि सभा में इनकी रही मौजूदगी

शोक सभा में जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी सहित कई गणमान्य व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. मुख्य रूप से आशीष टिंकू, संजीव कुमार वर्मा, महेश कुमार, कुंदन कुमार, विजय बसंत, रंजीत दास, प्रवीण कुमार सिंह, बड़कू सिंह, बब्बू सिंह, कौशल सिंह, दीपक कुमार, सुनील सिन्हा, रुपेश ठाकुर, दिल नवाज आलम, गौतम कुमार, मानिस कुमार, बबलू, बंटी, राजेश तुलस्यान, दिलीप भगत, अमित भगत, आनंद कुमार, गौरव, संजीत जी, बौआ जी और डॉ. मुन्ना समेत अन्य लोगों ने नम आंखों से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >