कटोरिया के मोथाबाडी निवासी सीएसपी संचालक दो दिनों से लापता, रिपोर्ट दर्ज

कटोरिया के मोथाबाडी निवासी सीएसपी संचालक दो दिनों से लापता, रिपोर्ट दर्ज

लोहटनियां गांव में भतीजी के घर बाइक रख मुंगेर के लिए निकला है बिंदेश्वरी कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाड़ी गांव निवासी एसबीआइ के सीएसपी संचालक बिंदेश्वरी यादव दो दिनों लापता हैं. जिनका कोई सुराग नहीं मिल सका है. परिजनों के अनुसार गत 17 अप्रैल गुरुवार को दिन के करीब बारह बजे वे अपने गांव से सुईया थाना क्षेत्र के लोहटनियां गांव स्थित भतीजी सरिता देवी के घर पर बाइक व हेलमेट रखकर सीएसपी के काम से मुंगेर जाने की बात कहकर निकले. टोनापाथर तक परिचित लोगों ने उसे देखा भी है. मुंगेर के लिए लाइन बस से निकला या किसी साथी के साथ अन्य किसी वाहन से इसका खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन इसके बाद से ही बिंदेश्वरी का मोबाइल स्वीच ऑप आ रहा है. इस घटना को लेकर लापता सीएसपी संचालक के परिजन काफी चिंतित हैं. लापता बिंदेश्वरी के भाई नंदकिशोर यादव ने शनिवार को कटोरिया थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है. साथ ही पुलिस से खोजबीन कर सकुशल बरामदगी की गुहार भी लगायी है. लापता बिंदेश्वरी की पत्नी सविता देवी, पुत्र कृष्णा कुमार व सत्यम कुमार, पुत्री आरूषि कुमारी, भाई नंदकिशोर यादव व अशोक यादव सहित अन्य परिजन घर के दरवाजे पर बैठकर बिंदेश्वरी के सकुशल घर लौटने की राह ताक रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >