पांच हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

पांच हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

कई मामलों में था फरार, विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई सहरसा. जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी राम कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार सदर थाना कांड संख्या 293/2025 सहित अन्य मामलों में उसकी तलाश की जा रही थी. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राम कुमार यादव को धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >