25 हजार रुपये का इनामी व नौ कांडों में वांछित कुख्यात गिरफ्तार

जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे प्रिवेंटिव पुलिसिंग अभियान के तहत सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

एक कट्टा व दो कारतूस भी बरामद

जिले के विभिन्न थानों में लूट, फायरिंग, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मामला

सहरसा. जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे प्रिवेंटिव पुलिसिंग अभियान के तहत सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी व नौ कांडों में वांछित कुख्यात अपराधी शशिभूषण कुमार उर्फ यश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक कट्टा और दो कारतूस भी बरामद किया गया है. गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसपी हिमांशु ने कहा कि जिले भर में फरार, वांछित व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिला सूचना इकाई (डीआइयू) और सदर थाना की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगजला वार्ड चार संतनगर में छापेमारी कर शशिभूषण कुमार उर्फ यश कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सपरा गांव निवासी महेश साह का पुत्र है. उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान अभियुक्त के सहयोगी अमित कुमार पिता ललन यादव उटेशरा वार्ड चार थाना सलखुआ निवासी को एक कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में सदर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस के अनुसार शशिभूषण कुमार उर्फ यश कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. उसके खिलाफ सहरसा जिले के विभिन्न थानों में लूट, फायरिंग, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कुल नौ मामले दर्ज हैं. हाल ही में उसने बिहरा थाना क्षेत्र के विशनपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बाइक सवार से लूट के दौरान गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया था. वहीं एसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक बलदेव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आलमगीर अंसारी, जिला सूचना इकाई के पदाधिकारी व कर्मी सहित सदर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >