स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, इसे जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक

स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं,

सोनवर्षाराज. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्वच्छता कर्मियों व आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. बीडीओ अमित आनंद ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि समाज में स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता बनाये रखने में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. शपथ ग्रहण में सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने घर, आंगन, मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाये रखने में योगदान देंगे व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे. मौके पर सीडीपीओ प्रभा रानी सहित कार्यालय कर्मी, स्वच्छता कर्मी व आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >