नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुणेश्वर सिंह, शोक

नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुणेश्वर सिंह, शोक

सहरसा . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह 23 वर्षो तक राजनपुर पंचायत के मुखिया रहे गुणेश्वर सिंह का आकस्मिक निधन हो गया. शनिवार की रात में छाती में दर्द शुरू हुआ. जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वे तब तक चल बसे. उनके निधन की खबर सुन रविवार की अहले सुबह से ही लोग कोसी चौक स्थित उनके निवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करते रहे. पूर्व सांसद आनंद मोहन ने उनके पार्थिव शरीर पर फूलमाला चढ़ाकर कहा कि शनिवार को हमलोगों के साथ बड़ी ही खुशी से होली मिलन समारोह में शामिल रहे व सुबह उनके निधन की सूचना मिली. वे एक मजबूत स्तंभ थे. वे हर हमेशा दूसरे की भलाई के पैरोकार थे. उनके निधन से काफी क्षति हुई है. सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह ने भी पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें. मौके पर अंशुमान मोहन, फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, हीरा सिंह, ओमप्रकाश नारायण, ई रमेश सिंह, विष्णुदेव सिंह, मुकेश सिंह मुन्नु, आचार्य योगेश्वर, पूर्व मुखिया मो नईम उद्दीन, रामसागर पांडेय, सुदीप कुमार सुमन, जितेंद्र सिंह चौहान, अनंत रौशन झा, कुमार गौरव, प्रवीण आनंद, रंजन यादव, वार्ड पार्षद राजेश सिंह, विनय ठाकुर, समीर पाठक, पूर्व प्रमुख शंभुनाथ झा सहित बड़ी संख्या में लोग दिन भर उनके निवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >