बनमा ईटहरी . थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान सुगमा धार तिलावे नदी के रसलपुर बहियार इलाके से लगभग 1600 लीटर अर्धनिर्मित कच्ची शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 200 लीटर वाले 8 ड्रम बरामद किया., जिनमें कच्चा जावा भरा हुआ था. यह कार्रवाई अवैध शराब के उत्पादन और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गयी. थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर देसी अर्धनिर्मित शराब तैयार की जा रही है. इसी सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी. पुलिस अब इस अवैध शराब कारोबार में शामिल तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं आधे दर्जन भर सिलेंडर भी जब्त किया है.
देसी अर्धनिर्मित शराब को किया नष्ट
देसी अर्धनिर्मित शराब को किया नष्ट
