बिहार सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर दो पक्षों में मारपीट

जिसका इलाज सौरबाजार सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है.

सौरबाजार बिहार सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला समेत अन्य कई लोग जख्मी हो गये हैं. जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत से जुड़ा हुआ है. जहां धमसैना गांव में बिहार सरकार की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर प्रवेश यादव और गजेंद्र यादव के बीच जमकर हुई मारपीट में प्रवेश यादव की पत्नी रिंकू देवी समेत कई लोग जख्मी हुए हैं. जिसका इलाज सौरबाजार सामुदायिक अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया लेकिन पूछताछ के बाद उन लोगों को मुक्त कर दिया गया है. जिसके बाद घटनास्थल पर फिर से तनाव की स्थिति बनी हुई है. मारपीट में ज़ख्मी रिंकू देवी के पति प्रवेश यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए गांव के ही गजेंद्र यादव पर अपने सहयोगियों के साथ हथियार से लैस होकर मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया है. मामले में थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >