Saharsa weather. सहरसा में मौसम का बदला मिजाज, तेज धूप के बीच बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे दिन की शुरुआत थोड़ी राहत भरी होगी.

Saharsa News.

जिले में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे दिन की शुरुआत थोड़ी राहत भरी होगी. हालांकि, दोपहर होते-होते स्थिति बदल सकती है और तेज धूप के साथ अत्यधिक उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

शाम को मिल सकती है राहत

दोपहर की तपिश के बाद शाम के समय मौसम में बदलाव की उम्मीद है. पूर्वानुमान के मुताबिक, शाम को तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग ने जिले में लगभग 12 एमएम वर्षा होने की संभावना जताई है.

तापमान और सूर्योदय/सूर्यास्त

अधिकतम तापमान: 35 डिग्री सेल्सियसन्यूनतम तापमान: 24 डिग्री सेल्सियससूर्योदय: सुबह 5:31 बजेसूर्यास्त: शाम 7:04 बजे

विशेष सावधानी बरतने की सलाह

मौसम में अचानक हो रहे इस बदलाव को देखते हुए विशेषज्ञों ने आम लोगों और किसानों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. वहीं चिकित्सकों ने तेज धूप और लू से बचाव के उपाय करें. शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar jha

संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >