चैती दुर्गा पूजा मेला शुरू, निकाली गयी कलश यात्रा

चैती दुर्गा पूजा मेला शुरू, निकाली गयी कलश यात्रा

सौरबाजार. प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 में चैती दुर्गा पूजा मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है. जिसको लेकर रविवार को 151 कन्याओं व श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा आयोजन स्थल से निकल कर थाना चौक, मुख्य बाजार, पोस्ट ऑफिस रोड, बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मार्ग, जीरोमाइल चौक, कांप रोड, दुखभंजन नगर, सीएचसी मार्ग होते हुए मेला स्थल पहुंची. वहां विधिवत कलश स्थापना की गयी. इसके साथ ही दुर्गा पूजा मेले का शुभारंभ किया गया. वहीं मेला समिति अध्यक्ष व वार्ड पार्षद हरेकृष्ण कुमार साह के नेतृत्व में नगरवासियों के सहयोग से आयोजन किया गया. जमीन दाता उपेंद्र साह का इसमें विशेष योगदान रहा. मेला स्थल पर मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, श्रीराम, लक्ष्मण और बजरंगबली की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनीं है. जबकि मेला का समापन 7 अप्रैल को किया जायेगा. मौके पर धनिकलाल साह, चंदेश्वरी साह, अंदु पंजीयार, भजन साह, ललन यादव, मधुलाल यादव, शिवशंकर साह, बटेश्वर मिस्त्री, उपेंद्र यादव ,गजेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >