चैत नवरात्र शुरू, उग्रतारा मंदिर में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चैत नवरात्र शुरू, उग्रतारा मंदिर में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महिषी. शक्ति उपासना का महापर्व चैत नवरात्र रविवार से शुरू हुआ. लोगों ने माता नवदुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का आवाहन कर उपासना शुरू की. साधकों ने बताया कि वर्ष के चार नवरात्र में आश्विन नवरात्र के बाद चैत नवरात्र की प्रधानता है. सच्चे मन से की गयी माता की पूजा अर्चना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. यह नवरात्र चैत शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होती है व राम नवमी के दिन हवन के संग संपूर्ण होता है. मुख्यालय स्थित अति प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ उग्रतारा मंदिर में अहले शुबह से दिन भर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर व शक्ति के तीनों मूल स्वरूप महाकाली, महालक्ष्मी व महा सरस्वती के रूप में प्रतिष्ठापित भगवती को नमन व वंदन कर पारिवारिक सुख शांति का आशीर्वाद लिया. साधनालय में दर्जनों साधकों के दुर्गा सप्तशती पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >