जागरूकता से कैंसर रोग पर पाया जा सकता है काबू : डॉ गोपाल शरण

प्रथम चरण के कैंसर रोग के 95 प्रतिशत मरीज हो सकते हैं ठीक

प्रथम चरण के कैंसर रोग के 95 प्रतिशत मरीज हो सकते हैं ठीक सत्तरकटैया. सत्यम हॉस्पिटल नया बाजार में शुक्रवार को कैंसर का इलाज को लेकर मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कैंसर रोग विशेषज्ञ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ निशांत गौरव ने प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी दी. कार्यक्रम में प्रसिद्ध सर्जन डॉ गोपाल शरण ने कहा कि कैंसर का इलाज प्रथम अवस्था में पूरी तरह संभव है. जागरूकता से ही इस बीमारी को रोका जा सकता है. समय पर इलाज हो तो 95 प्रतिशत तक कैंसर मरीज ठीक हो सकते हैं. अब मेदांता द्वारा गरीब कैंसर मरीजों की मदद की जा रही है. जिससे कैंसर जैसे रोग से लड़ने में मरीज को सहूलियत होगी. डॉ निशांत गौरव ने कहा कि हर महीने की तीसरे शुक्रवार को वे सत्यम हॉस्पिटल में कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए कैंप लगाने का काम करेंगे. साथ ही जरूरत हुई तो मरीज को घर तक जाकर सेवा प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि वैसे गरीब मरीज जिनका पारिवारिक आय दो लाख से कम है उनका इलाज मेदांता पटना में भी फ्री में किया जायेगा. अब मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े संस्थान में जाकर ही कैंसर का इलाज करने की जरूरत नहीं रह गयी है. अब राज्य के अंदर भी अच्छे से अच्छा इलाज संभव हो गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी कैंसर मरीज के भोजन पर किसी तरह का कोई पाबंदी नहीं लगाना चाहिए. वहीं डॉ अनिमेष ने कहा कि भारत सरकार द्वारा देश के दो सौ जिले में कैंसर डे केयर सेंटर की स्थापना करने की घोषणा की गयी है. यह सेंटर बिहार के सभी जिला अस्पताल में खोलने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बिहार में एक लाख 77 हजार कैंसर पीड़ित मरीज का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था. जो हर साल बढ़ते जा रहा है. कैंसर मरीज जिस गति से बढ़ रहा है, उस गति से उसके इलाज की व्यवस्था नहीं हो पा रही है. जिसके कारण इस बीमारी का मृत्यु दर अधिक आ रहा है. कैंसर का संपूर्ण इलाज की व्यवस्था जिले के अंदर हो जाने से मृत्यु दर घट जाएगी. अधिकांश मरीजों की मौत जागरूकता व इलाज के अभाव में हो रहा है. लोग इधर उधर भटकते रहते है एवं सही समय पर इलाज नहीं करा पाते हैं. हर जिले में कैंसर डे केयर सेंटर, केमोथेरेपी व रेडिएशन की व्यवस्था हो जाने से लोगों को सुविधा मिलेगी. कोशी प्रमंडल में कैंसर बहुत तेजी से बढ़ रहा है. जो निकट भविष्य के लिए खतरा का संकेत है. उन्होंने मेदांता पटना से आये डॉ निशांत गौरव का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा की माह के तीसरे शुक्रवार को डॉ निशांत गौरव द्वारा सत्यम अस्पताल में कैंसर मरीजों का इलाज किया जायेगा. वैसे गरीब परिवार जिनकी आय ढाई लाख से कम है उसका इलाज पटना मेदांता में निःशुल्क किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >