कोसी तटबंध के अंदर गांजा के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

कोसी तटबंध के अंदर गांजा के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

सलखुआ . प्रखंड क्षेत्र के कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना क्षेत्र के अलानी पंचायत के रैठी गांव में पुलिस के द्वारा 470 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. बताया गया कि गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना में कार्यरत पुअनि राहुल कुमार को दलबल के साथ भेज कर छापेमारी करने को कहा. छापेमारी में रैठी निवासी जद्दू चौधरी के घर से 470 ग्राम गांजा एक प्लास्टिक की पॉलिथीन में मिली. गांजा के साथ कारोबारी जद्दू चौधरी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थाना में सुसंगत धारा के अंतर्गत कांड अंकित कर न्यायालय को सुपुर्द किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >