रेस्टोरेंट का दरवाजा तोड़कर कागजात समेत लाखों की चोरी

रेस्टोरेंट का दरवाजा तोड़कर कागजात समेत लाखों रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली गयी है. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को घटित हुई है.

सौरबाजार. रेस्टोरेंट का दरवाजा तोड़कर कागजात समेत लाखों रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली गयी है. घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को घटित हुई है. जानकारी के अनुसार, सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग के किनारे बैजनाथपुर स्थित शगुन रेस्टोरेंट में तीन दिन में लगातार दूसरी बार चोरी की घटना घटने से लोगों में दहशत है. रेस्टोरेंट में पिछले 15 मार्च को चोरों ने दरवाजा तोड़कर कंप्यूटर, बर्तन, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान की चोरी कर ली. जिसकी शिकायत बैजनाथपुर थाना में करने के बाद फिर 18 मार्च को रेस्टोरेंट कार्यालय का दरवाजा तोड़कर कागजात व टीवी समेत अन्य सामान की चोरी कर ली. पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक सहरसा नया बाजार निवासी अनोज कुमार सिंह ने बैजनाथपुर पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर कार्रवाई की मांग की है. लगातार हो रही चोरी की घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है. मामले में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >